UP Bhulekh खसरा / खतौनी की नकल (Online): भूलेख उत्तर प्रदेश 2025

UP Bhulekh : उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने भूलेख यूपी (upbhulekh.gov.in),नामक एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जो राज्य भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और आम जनता को इस वेब पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के आम लोग इसकी मदद से अपने जमीन रिकॉर्ड घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन देख सकते हैं। आप चाहें तो Bhu Naksha UP (Uttar Pradesh) पर भी पहुँच सकते हैं। 

इस लेख में आज आप UP Khasra – Khatoni को ऑनलाइन कैसे निकालें, इसकी भी जानकारी मिलेगी। उत्तर प्रदेश भूलेख भूमि पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिकों को बहुत लाभ हुआ है; अब वे घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा/भूलेख नक्शा और भूलेख देख सकते हैं, बिना किसी सरकारी कार्यालय में जाना पड़े।

UP Bhulekh 2025: यूपी भूलेख खसरा खतौनी

Record of UP Bhulekh Land: उत्तर प्रदेश सरकार ने भूलेख पोर्टल शुरू किया है, जो राज्य के निवासियों और नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी विवरणों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। भूमि का पूरा विवरण इस पोर्टल पर उपलब्ध है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटराइज्ड किया है, जिससे लोग घर बैठे इसका फायदा उठा सकते हैं। राज्य के किसानों को अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। और उन्हें अपने समय और धन खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। 

यूपी भूलेख पोर्टल राज्य के नागरिकों को सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। आज राज्य की 25 करोड़ से अधिक लोग Upbhulekh Portal का उपयोग कर रहे हैं। जमीन को लेकर अक्सर बहस होती है। बहुत से लोग दूसरे की जमीन को अपना बताने लगते हैं और अवैध कब्जा कर लेते हैं। लेकिन अब आपको इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा क्योंकि अब आप अपनी जमीन का पूरा विवरण जैसे नक्शा, जमाबंदी, खसरा, खतौनी और अधिक कुछ मिनटों में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment